ये चारण किसमें आते है
मेरे मित्र ने मुभसे पूछी बात।
किसमें आती है चारण जात।
वर्ण व्यवस्था में वर्ण चार है।
सनातन धर्म का यही सार है।
वेद पुराण भी यहीं गाते है।
पर ये चारण किसमें आते है।।
मैंने पहली बार विचार किया।
अोर उतर भी पहली बार दिया।
चारों वर्णों से चारण बाहर है।
देव वर्ण है यह जग जाहर है।
रामायण महाभारत बतलाते है।
ये चारण किसमें आते है।।
हम स्वर्ग लोक में रहते थे ।
देवताओं की स्तुति कहते थे ।
राजा पृथु पृथ्वी पर ले आया।
कैलाश पर्वत उसके मन भाया।
मृत्युलोक में सब को लुभाते है।
ये चारण किसमें आते है ।।
शिव ने उसको आदेश दिया।
आज्ञा पालन हमेश किया।
पार्वती का संग छोड़ न सका।
माँ का वचन कलयुग तोड़ न सका
देवी अवतार इसी जात में पाते है।
ये चारण किसमें आते है।।
ब्राह्मणसीआध्यात्मिकता चारणमें
चारण संतपरंपरा इसी कारण में।
स्वरचित छंदों से स्तुति पाठकिया
ग्रंथसृजनकर सतयुगसा ठाठदिया
कलयुगमें सच्चा विप्र दिखलाते है
ये चारण किसमें आते है।।
क्षत्रियसा जिसमें रक्षा भाव रहा।
पूरेइतिहासमें धोखेका अभाव रहा
विपतीमें भी धर्ममार्ग छोड़ा नहीं ।
कभी स्वामिभक्तिसे मुखमोडा़नहीं
मरकर भी जो मरणपर्व मनाते है।
ये चारण किसमें आते है।
वैश्यके व्यवहार जैसा उदाहरण है
ओर वर्तमानमें चारणएकधारण है
शिक्षा व प्रशासनमें डंके बजते है।
विश्वकल्याणहेतु नित सजते है।
ज्ञानमोती हेतुजो गहरे गोते खातेहै
ये चारण किसमें आते है।
लोकसेवाभावना शुद्रोंसेहीसीखीहै
प्रभुतासंगसादगी इसी जातिमें दीखी है।
सत्याग्रह की चारणपरंपरा गांधी का आधार बने।
खरी बात सभी को कहते शत्रु चाहे संसार बने।
क्रांतिगीत लिखकर जो सोए राष्ट्र जगाते है।
ये चारण किसमें आते है।।
मित्रको जाति गरिमाका जब भान हुआ।
चारण जाति पर उसको भी अभिमान हुआ।
चारों वर्णों के श्रेष्ठ गुण जिनमें पाए जातेहै।
तभी तो चारण गीतों में गाए जाते है।
भवानी सिंह कविया यह सबको विगत सुनाते है।
ये चारण किसमें आते है।।
~भवानीसिंह कविया नोख ”आर. सी. एस.”